
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे रमण बिहारी,
चरणों में तुमरे ये अर्जी हमारी....
बिंदिया सिंदूर मेरा चमके हमेशा,
हाथों का कंगना चूड़ी खनके हमेशा,
रहमत हमेशा हम पर रखना बिहारी,
मेरा सुहाग भी तो ताज है मेरा,
ऐसे ही घर में कान्हा राज है मेरा,
इनके बिना ना कोई हस्ती हमारी,
आंच ना इन पर कभी आने देना,
बदले में चाहे तुम जान मेरी लेना,
जन्मों का बंधन जोड़े रखना बिहारी,
मन की बात मैंने सारी बताई,
कांधे पर इनके मेरी हो बिदाई,
ख्वाहिश ये पूरी तुम करना बिहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
