
रहम मांगता हूँ करम मांगता हूँ कन्हैया मैं तेरी शरण मांगता हूँ
रहम मांगता हूँ करम मांगता हूँ,
कन्हैया मैं तेरी शरण मांगता हूँ।।
गरीबों का दाता तू दौलत अदा कर,
तू बीमार निर्बल को सेहत अता कर,
बीमारों की तुझसे मरहम मांगता हूँ,
जो बेघर हैं उनको मिले आशियाना,
भटके हुओ को तू दे दे ठिकाना,
गुज़ारिश है तुझसे अमन मांगता हूँ,
वतन से तू वहशी दरिंदे सफा कर,
लुटेरे हैं कातिल जो पापी फना कर,
जला दे जो वेह्शत अगन मानता हूँ,
तेरी बंदगी में लगाए तू रखना,
रेहमत का आँचल बनाये तू रखना,
भजन में तुम्हारे मगन मांगता हूँ,
मुझे दुर्गुणों से बचाये तू रखना,
चलूँ नेक राहें चलाये तू रखना,
ये बस तुझसे चलन मांगता हूँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




