
हर भगत को हम को जगाना है राजा राम की धुन पे नचाना है
राम जन्म की वेला है आई घर घर में होगा उजियार
नारे लगाओ राजा राम राम राम सब मिल गाओ राजा राम राम
देश के कोने कोने से जब भगतो की टोली आएगी
उनकी भगती और शक्ति से भैया दुनिया झूमे नाचे गी
जयकारे राम के लगाओ उनकी धुनी में तुम रम जाओ
प्रभु श्री राम का झंडा अब तो घर घर में लहरायेगा
मन से बोलो सिया राम राम नारे लगाओ सिया राम राम
राम जन्म भूमि पे जाकर जीत का दीप जलायेगे
कलयुग के रावन अब भय से अपनी खैर मनायेगे
घड़ी राम जन्म की आई सब मिल कर देदो वधाई
आरे राम राम को नैन बना के राम सिया को देख
दर्शन देंगे प्रभु राम राम कष्ट हरेगे सिया राम् राम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



