
राधा जी बोली श्याम से
राधा जी बोली श्याम से याद मुरली की आने लगी,
सुनादे कान्हा बाँसुरिया….
अब के बरस में ओ कान्हा सावन में तू आ जाना,
झूठा झूलेंगे दोनों साथ में याद मुरली की आने लगी,
अब के बरस में ओ कान्हा वृन्दावन में आ जाना,
रास रचाए दोनों साथ में याद मुरली की आने लगी,
अब के बरस में ओ कान्हा कार्तिक में तू आ जाना,
दीप जलाए दोनों साथ में याद मुरली की आने लगी,
अब के बरस में ओ कान्हा मधुबन में तू आ जाना,
गउए चराए दोनों साथ में याद मुरली की आने लगी,
अब के बरस में ओ कान्हा मैं तेरी हो जाउंगी,
जीवन बिताए दोनों साथ में याद मुरली की आने लगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

