
बहना बोलो ग्यारस के दिन राधे राधे,
राधा नाम सांवरे से हमको मिला दे.....
झूठ कपट व्यवहार से किया सवेरा शाम,
एक बार भी प्रेम से लिया ना हरि का नाम,
राधे अब भक्ति करेंगे करवा दे,
धन दौलत से एक दिन खाली होगा हाथ,
अंत समय भगवान का भजन चलेगा साथ,
राधे इससे बढ़कर के क्या है समझा दे,
जो करना है जल्दी कर क्यों बैठा है मौन,
पल भर में यह प्रलय है कल की जाने कौन,
बहना ब्रथा क्यों जग में जीवन बिताए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

