
राधे जी ये सोच के सोया करती है
आएगा मेरा श्याम रोया करती है
तुझ बिन सुना बंसी वट है तुझबिन सुना मधुवन
तुझबिन सुनी कुञ्ज गलिन है सुना है वृंदावन
बनके दीवानी तुझे पुकारा करती है
यमुना की लेहरो की कल कल यही शोर मचाये
ग्वालन गैयाँ सखियाँ तेरी तुझबिन रह न पाए
मैया भो आंसू बहाया करती है
अगले जन्म में मेरे कान्हा तू राधा बन जाये
श्याम कहे पीड़ा होती तुझको समज नही आये,
राधे हर पल येही मनाया करती है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

