
राधे प्यार तेरा हम पाने हाँ बरसाने आ गए
राधे प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
लाढ़ो प्यार तेरा हम पाने,
जो तेरे बरसाने आवे,
तेरी कृपा उस पर हो जावे,
तेरी कृपा दृष्टि को पाने,
हाय बरसाने आ गए,
बरसाने को तत्व यह जानो,
अमृत रस बरस रह्यो बरसानो,
रस गंगा में गोते लगाने,
करुणामई सरकार तुम्ही हो,
मेरी प्राण आधार तुम्ही हो,
तुम्हें दिल का हाल सुनाने,
प्यार मिला तेरा जी भर के,
जाने को अब दिल ना थिरके,
तेरे आंचल में सुख पाने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

