
राधे बिन श्याम तुम आधे राधे भी आधी
राधे बिन श्याम तुम आधे,
राधे भी आधी,
संग में है दोनों,
जैसे हो दीया और बाती,
तर्ज – थोड़ा सा प्यार हुआ है।
देखे – श्याम के बिना तुम आधी।
जिसको तुमने है थामा,
मिला उसको किनारा,
बिना तेरे ओ मोहन,
ना कोई है हमारा,
अपने चरणों में तुम,
दे दो अब जगह जरा सी,
तुमको जिसने पुकारा,
बने उसका सहारा,
दया के तुम हो सागर,
हरो सब दुःख हमारा,
हमपे भी तुम रखना,
दया की नज़र जरा सी,
सुनो विनती हमारी,
की जब साँसे हो भारी,
जुबां पे नाम तेरा,
आँखों में छवि तुम्हारी,
सुनो ‘मुस्कान’ की अब,
यही हसरत जरा सी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
