
राधे मान जा खिला दे दही माखन
राधे मान जा,
खिला दे दही माखन,
सता ना ओ राधें मान जा,
ना ना कान्हा आज ना,
सुनाई नही बंसी,
अब तो ना कान्हा माखन,
ऐसे खिलाऊंगी,
वंशी सुनाओ या तो,
दाम लगाऊंगी,
ओ मेरी प्यारी लल्ली,
लेके मटकी चली,
सता ना राधें मान जा।।
हमको ना दोगी माखन,
छीन मैं खाऊंगा,
रास्ते मे आते जाते,
तुमको सताउंगा,
फिर बुलाना सखी,
किसी की अब न चली,
जिद अब करो न लल्ला,
माँ से कहूंगी,
जो मेरे मन को भाती,
वंशी सुनूंगी,
रोकूंगा न गली,
ओ वृषभानु लली,
जब भी कहोगी राधे,
वंशी सुनाऊंगा,
थोड़ा सा माखन देना,
घर को मैं जाऊंगा,
सचिन ने भी कही,
ओ मेरी राधे लल्ली,
जरा सा मान जा,
गायक / प्रेषक – सचिन निगम।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
