
राधे राधे कहने से हर दुःख मिट जाता है
Raadhe Raadhe Kahane Se Har Duhkh Mit Jaata Hai lyrics
By saying Radhe Radhe
राधे राधे, कहने से, हर दुःख मिट जाता है ॥
कि दिल मेरा राधे, राधे-राधे, राधे-राधे गाता है ॥
तूँ, करुणा मई राधे, तूँ करती, कृपा राधे ।
मेरी, विनती सुनो राधे, अब, दे दो शरण राधे ।
राधे, नाम को, सुनकर कान्हा, दौड़ा आता है ॥
राधे राधे, कहने से, हर दुःख...
तेरी, महिमा अपरम्पार, तूँ, वेदों का है सार ।
तूँ, सृष्टि का आधार, तुझे, कहते हैं दातार ।
तेरी, महिमा सुन करके, हर, सुख मिल जाता है ॥
भक्तों पे, बरसती है, दिन, रात तेरी रहमत ।
तूँ, जितना दे राधे, हम, उतने में सहमत ।
तेरे, नाम की महिमा राधे, अनिरुद्ध गाता है ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
