
राधे राधे तिलक लगावे संसार
उंगली आपस में बतलाए बहने तोहै काहे को अभिमान,
काहे को अभिमान बहन तोहै काहे को अभिमान......
पहली उंगली यू उठ बोली सबसे पहली मैं,
राधे राधे चक्कर दियो चलाए, बहन मोहे याही को अभिमान,
दुजी उंगली यू उठ बोली सबसे बड़ी हूं मैं,
राधे राधे लिखत पढ़त मेरो काम बहन मोहे याहि को अभिमान,
तीजी उंगली यू उठ बोली पूजा को मेरो काम,
राधे-राधे तिलक लगावे संसार बहन मोहे याहि को अभिमान,
चौथी उंगली यू उठ बोली सबसे छोटी मैं,
राधे राधे गिरवर लियो उठाए बहन मोहे याहि को अभिमान,
पांचवा अंगूठा यू उठ बोलो सरकारी मेरो पति,
राधे-राधे मोहर लगावे संसार बहन मोहे याहि को अभिमान,
छोटी हथेली यू झूठ बोली सत्संग में मेरो काम,
राधे राधे ताली बजाकर संसार बहन मोहे याहि को अभिमान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




