
ना पैसा लगता है, ना धेला लगता है,
श्री राधे-राधे बोलिए, हमें अच्छा लगता है.....
राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,
राधे नाम है मीठा जैसे हो कोई रसगुल्ला,
गली गली में मचा हुआ है राधे नाम का हल्ला,
राधे नाम अति सुन्दर प्यारा-प्यारा लगता है,
प्यारा-प्यारा लगता है,
राधे के चरणों की रज मेरा अनमोल खजाना,
राधे नाम नायाब रतन पर हो गया दिल दीवाना,
ओ राधे तेरे दर्शन को मेरा दिल मचलता है,
मेरा दिल मचलता है,
मोहन अपनी मुरली पे गाते हैं राधे,
ओ राधे बस एक बार तू शाम से हमें मिलादे,
राधे तुम बिन शाम हमें आधा सा लगता है,
हमें आधा सा लगता है,
भजले मन राधे राधे ये नाम परम सुखदाई,
गीता कृष्णा महिमा सुनकर शरण तेरी मैं आई,
विक्रम भाव से राधे चरण में वंदन करता है,,
भाव से वंदन करता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
