
रामजी से हमको मिला दो बजरंगी
रामजी से हमको मिला दो बजरंगी,
मिला दो बजरंगी, मिला दो बजरंगी,
सुग्रीव तुमने राम से मिलाए,
हमसे भी मिलन करा दो बजरंगी,
सीता जी दुःख सुनाया रघुवर को,
मेरे भी दुखड़े सुना दो बजरंगी,
तुमने विभीषण राम से मिलाए,
हम पर दया दिखा दो बजरंगी,
तुलसी दास श्री राम से मिलाए,
हमको भी दर्श करा दो बजरंगी,
जीवन नैया फंसी है भंवर में,
हमको भी पार लगा दो बजरंगी,
अमर को बजरंग आस तुम्हारी,
भक्तो के संकट मिटा दो बजरंगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

