
रामधनी की आई है बारात,
बाराती नाचे जोर का,
तवरा घर में खुशियां छाई,
देवी देवता नाचे भाई,
बाबो है हरसाए,
अजमल जी तो जान चढ़े है,
काका बाबा साथ चले हैं,
विरम दे हरसाए,
संग का साथी जान चढ़े है,
बान्या बोहिता रतना सागे,
रूपा दरजी जाए,
अमरकोट में पुग्या बाबो,
चवरी माहि आगया बाबो,
नेतल ने परणाई,
सोनो बनडो श्याम बिहारी,
नाचे देखो लोग लुगाई,
दास गोपालो गाये,
गायक – गोपाल सोनी रतनगढ़।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
