
धन दौलत और सोना चांदी,
तुमसे नहीं मैं चाहूँ
जनम जनम प्रभु राम आपके,
चरणों से प्रीत लगाऊँ
श्री राम जय राम,
जय जय राम
राम इतनी कृपा कर दो,
प्रभु इतनी दया कर दो
तुम्हें ध्याऊँ सदा मैं,
दर्श पाऊँ सदा मैं,
रघुवर ये मुझे वर दो
जब तुम्हारे श्री चरणों में राम,
यहाँ मुझको मिलेगा ठिकाना
तुम्हें पाते ही रघुवीर जी,
बड़ा पावन मिलेगा खजाना
ध्यान मुझ पर धरो,
देर अब ना करो,
दूर मन की व्यथा कर दो
दीनों हीनों के साथी हो राम,
बेसहरों का तुम हो सहारा
आखिरी आस तुम हो प्रभु,
सारे संसार से हूँ मैं हारा
जाऊंगा अब ना कहीं
मुझे रहना यहीं,
मेरे जीवन में सुख भर दो
कहते हैं ज्ञानी ध्यानी प्रभु,
सेवा फलदायी रघुवर तुम्हारी
डूबने वाले ने जब पुकारा,
नैया पल भर में उसकी है तारी
राम आ जाओ ना,
दया बरसाओ ना,
पार मुझको प्रभु कर दो
तुमने हरयुग में आके प्रभु,
अपने भक्तों को दिल लगाया
ध्यान दो हमपे या ना दो तुम,
हमने रखवाला तुमको बनाया
जिसमे आप रहें,
राम धुन ही गूँजे,
मेरा मन मंदिर कर दो
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
