
यही रह जायेगा सब कुछ, ना कुछ भी काम आयेगा,
राम का नाम जपने से, दुखो से छूट जायेगा,
यही रह जायेगा सब कुछ…..
जिन्हें अपना तू कहता है, ये नाते छूट जायेगा,
तेरे अपने तेरे प्यारे, चिन्ता में धर जलायेगे,
नही कोई साथ, तेरे होगा, वहाँ किसको बुलायेगा,
मिली जो देह मानव की, लाभ इसका उठाया ना,
कमाई दुनियाँ की दौलत, भजन का धन कमाया ना,
चेत जायेगा अब भी जो, और दोखा ना खायेगा,
राम के नाम की महिमा, सभी संतो ने गाई है,
भजन श्री राम का कहके, मुक्ति बहुतों ने पाई है,
भजन जो भी करेगा वो, दया रघुवर की पायेगा,
राम का नाम भजले तू, सफल हो जायेगा जीवन,
काट माया के बंधन को, तुझे समझा रहा भूलन,
राम का होके प्यारे तू, राम में ही समायेगा,
,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

