
राम भक्त हनुमान
जिनके नाम से सुमरिन से ही बन जाता हर काम,
देवो में है देव निराला राम भक्त हनुमान,
धुन राम नाम की गाता है,
सिया राम को मन में वसाता है,
सोने जैसी लंका पल में कर दी श्मशान,
मेहंदीपुर में है धाम गजब,
सालासर में है शान अलग,
तीनो लोक में है इनकी सब अगल पहचान,
भक्तो की हरते हर उल्जन,
बजरंग बलि संकट मोचन,
पल में कर डाले जो लेटे ये मन में ठान,
हनुमान की जपता जो माला,
उसका रक्षक अंजनी लाला,
इनकी किरपा से बनता शर्मा का सारा काम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

