
राम राम वो रटते जाए,
राम की माला जपते जाए,
चरणों में शीश नवाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
बालपन से राम नाम की,
जिसने अलख जगाई थी,
राम नाम की धूणी जिसने,
दिन और रात रमायी थी,
राम को हर दम ध्याते चले,
लांघ समुन्दर लंका धाए,
सीता की सुध लाए थे,
अक्षयकुमार संहार के लंका,
रावण की वो जलाए थे,
असुरों की मार लगाते चले,
शक्ति लगी थी लक्ष्मण जी को,
राम प्रभु अकुलाए थे,
बूँटी लाकर भाई लखन के,
प्राण तुमने बचाए थे,
राम के जयकारे लगाते चले,
राम नाम के चन्दन से तुम,
तन को सिंदूरी रंग डाला,
राम की भक्ति में हनुमत नै,
काज यही कर डाला,
राम सिय ह्रदय बसाते चले,
राम राम वो रटते जायें,
राम की माला जपते जायें,
,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
