
राम लखन से पूछे हनुमाना
कहां से आए और कहां तुम्हें जाना,
राम लखन से पूछे हनुमाना,
श्यामल सुंदर गौर शरीरा,
क्यों फिरते हो वन में दोनों वीरा,
कांधे पर धनुष और हाथों में माला,
कहां से आए और......
त्रिदेव से सुंदर दोनों तुम हो,
नर और नारायण दोनों तुम हो,
क्यों सहते हो बन में दुख नाना,
हम तो बाबा अवध के वासी,
खोजा तो नार्वे बनवासी,
अपना भेद बताओ बलवाना,
सुन हनुमंत चरण लिपटाए,
तन पुलकित मन वचन उचारे,
अब ना विसारो मुझे श्री भगवाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




