
राम लला का मंदिर भव्य बनाया है,
दोहा – सजी फूल माला से,
सारी अयोध्या,
बरसों के बाद ये घडी आ रही है,
कार सेवको की,
दिन रात की मेहनत,
अवध में अवध के सरकार आ रहे है।
अब तो घर घर में भगवा लहराया है,
आ गया देखो अवसर कितना प्यारा है,
हर हिंदू के मन को ये लुभाया है।।
तर्ज – दूल्हे का सेहरा।
आया है परिणाम,
उनकी मेहनत का प्यारे,
राम भूमि के लिए है,
प्राण तक वारे,
है लहू बहता रहा,
पर छोड़ा ना विस्वास,
सत्य की विजय हुई,
लहराया भगवा आज,
कार सेवको ने मन में ये ठाना था,
श्री राम लला को मन्दिर में बिठाना था।।
सरकारे तो बड़ी बनी,
पर कर ना पाए वो,
मोदी योगी ने किया कुछ वर्षो मे हे जो,
इतिहासो मे नाम इनका लिया जाएगा,
बच्चा बच्चा योगी मोदी ही तो गाएगा,
हिंदुओ के मन को ये बड़ा भाया है,
राम लला को मन्दिर में जो लाया है।।
है अयोध्या सज रही,
दुल्हन के जैसे,
द्वार पर दीपक लगे है,
दिवाली के जैसे,
भारत सारा रोशनी से,
जगमगाया है,
राम भक्तो ने नया,
त्योहार मनाया है,
मन्दिर में अब राम लला आए है,
देख देख के सबके मन हर्षाए है।।
रामलला का मंदिर भव्य बनाया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


