
राम से बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए,
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी,
उद्धार हो जाए,
उल्टा नाम जपत जग जाना,
वाल्मीकि भए ब्रम्ह समाना,
की धुल गए उनके पाप तमाम,
परम पद अंत में पाए,
सुमिरि पवनसुत पावन नामा,
अपने वश करी राखेउँ रामा,
है उनके दिल में बसे श्री राम,
वो सीना फाड़ दिखलाए,
कौशल्या माँ ध्यान लगाई,
पुत्र रूप में राम को पाई,
अवध में जनम लिए श्री राम,
जो पावन धाम कहलाए,
पाप और पापी से हारे,
धरती से जब संत पुकारे,
राम किए असुरों का संहार,
धरम ध्वज आके लहराए,
जनम लेत तुलसी बोले राम,
रामबोला पड़ा उनका नाम,
अंत में दरश दिए श्री राम,
रामायण उनसे लिखवाए,
राम नाम पत्थर तैराए,
सागर पे सेतु बंधवाए,
शिला पे लिख दिया श्रीराम,
वो पत्थर डूब ना पाए,
शबरी बैठी आस लगाए,
कुटिया में प्रभु राम जी आए,
भगत के वश में हुए भगवान,
वो झूठे बेर भी खाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
