
रिद्धि सिद्धि के संग में,
हे गौरी लाल पधारो,
सब बाधा विघन मिटा कर,
मेरे कारज सभी संवारो,
तर्ज – मानो तो मैं गंगा माँ हूँ।
बिना तुम्हारे शिव नंदन है,
मेरे काज अधूरे,
तुम आओ तो गणपति मेरे,
काम सभी हो पुरे,
एक बार दया द्रष्टि से,
हमको गणराज निहारो,
सेवा भक्ति नहीं हम जाने,
कैसे तुम्हे मनाए,
टूटे फूटे बोलो से,
गुणगान तुम्हारा गाए,
नादान ‘अमर’ के बप्पा,
तुम भूले सभी बिसारो,
जहाँ चरण तुम्हारे पड़ते,
वहाँ सभी देव आ जाए,
इसलिए गणपति बप्पा,
हम पहले तुम्हे बुलाए,
परिवार सहित प्रभु आओ,
मेरी विनती को स्वीकारो,
फल फुल मेवा और मोदक,
मैं अर्पण करूँ विधाता,
आँगन में खुशियाँ बरसे,
तुम दया करो जब दाता,
प्रभु रख लो बात हमारी,
संकट से हमें उबारो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




