
लगन तुझसे लगे मेरी, यही वरदान देदो ना,मैं तेरा हूँ तूं मेरा है, मेरे भगवान कहदो ना ।। टेर ।।
तर्ज – लगन तुमसे लगा बैठे ।
रहे ना त्रास फिर कुछ भी, मौज से गीत गाऊंगा,तेरे चरणों की सेवा में, मैं बैठा दर्श पाऊंगा,रहूं दिन रात मस्ती में, दया ये मुझपे करदो ना ।।
१ ।।
ना चिन्ता ना फिकर कोई, साथ तेरा मिले मुझको,टहल सेवा में रह करके, दुवायें दूंगा मैं तुमको,जरा सी महर नजरों से, देख जीवन सजादो ना ।।
२ ।।
दिया नर तन तूंने मुझको, बड़ा उपकार है तेरा,सार्थक कर इसे तूं ही, तूं स्वामी श्याम है मेरा,प्रेमधारा मेरे दिल में, वही भगवन बहादोना ।।
३ ।।
ना चाहत और कुछ मेरी, सदा सेवा में लग जाऊं,तुम्हारे सामने बैठा, छबि तेरी में खो जाऊं,कहे ‘सांवर’ सदा तुमसे, प्रीत इतनी निभादो ना ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




