
लगे सांसे ये जब थमने तेरा ही दरस पाऊं मैं
Lage Saanse Ye Jab Thamane Tera Hi Daras Paauun Main lyrics
लगे सांसे ये जब थमने तेरा ही दरस पाऊं मैं
तोड़ के जाल माया का तेरे ही शरण आऊं मैं
बीत गई उम्र ये सारी , कभी न तुझको है ध्याया
तेरी है प्रीत इक सांची, हुई देरी समझ आया
मुझे अपना ले तू मोहन, तेरा ही साथ चाहूं मैं
नहीं है ज्ञान भी मुझमें, नहीं वाणी की शीतलता
रहा मगरुर मैं मद में, मेरे मोहन मैं सच कहता
नहीं टलता करम लेखा, नज़र किरपा की पाऊं मैं
दिया है तूने ये जीवन, तू ही इसको संभाले है
भंवर में नाव है मेरी, तेरे चप्पू हवाले है
उबारो या डुबाओ तुम, तुझे ही अब बुलाऊं मैं
जगत के रूप रंग वैभव ने मन को खूब बहलाया
तू सुंदर है अति सुंदर,है बाकी झूठ सब माया
बसो नैनन में तुम मोहन, तुझे हर पल निहारूं मै
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

