
लडडू गोपाल प्यारा लडडू गोपाल,
करता कमाल प्यारा लडडू गोपाल,
जो कोई इनको घर में ले आए,
बच्चों जैसे लाड लड़ाए,
उनका रखता ख्याल प्यारा लडडू गोपाल,
जो कोई इनको झुला झुलाए,
माखन मिश्री भोग लगाए,
उन पे होता दयाल प्यारा लडडू गोपाल,
जो कोई बांझन दर पे आए,
बच्चे की अरदास लगाए,
उसका बन जाए लाल प्यारा लडडू गोपाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
