
लाल समझाए ले मैया है नटखट तेरो कन्हैया
लाल समझाए ले मैया,
है नटखट तेरो कन्हैया,
आज मोहे छेड़ गयो री,
मटुकिया फोड़ गयो री,
झटकी चुनरिया लचका,
गयो है कमरिया,
मांगे दधि को दान कान्हा,
बिच ही डगरिया,
श्याम ने आय के घेरी,
कलाई पकड़ी मेरी,
बहियाँ मरोड़ गयो री,
चोरी चोरी करे घर घर छेला,
नेक लाज आवे ना,
सिर पे चढायो तेने,
नेक समझावे ना,
सांवरो गिरवर धारी,
चोर है मदन मुरारी,
सजन चित चोर गयो री,
बांकी अदा पे लूट गई,
मैं तो श्याम प्यारे की,
दिल में बसी सुरतिया,
तेरे कनुवा कारे की,
रही ना सुध बुध तन की,
दशा ऐसी भई मन की,
तड़पती छोड़ गयो री,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
