
लेके चलो श्याम के पावन निशान को
लेके चलो श्याम के,
पावन निशान को,
मस्ती में तुम भी चलो,
खाटू के धाम को,
फागण में ले करके निशान,
प्रेमी है आगे बढ़ा,
मेले में हो करके मगन,
खाटु को बढ़ता चला,
सावरिया तेरी यारी का,
ऐसा चस्का लगा,
दानी है वो सबसे बड़ा,
हारे का साथी बना,
लेता है वो सबकी खबर,
आसन पे बैठा हुआ,
साथ है तेरे बाबा,
तो काहे को डरना,
कौन अमीर कौन गरीब,
बाबा ना ये देखता,
उसके लिए सब एक है,
करता वो सबका भला,
हर मेले में बाबा,
तेरा ‘संजीव’ आता रहे,
हाथों में लेके निशान,
तेरे भजनो को गाता चले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

