
लेलो लेलो रे बिके बेदाम मिठाई पचरंगी
लेलो लेलो रे बिके बेदाम,
मिठाई पचरंगी।।
लड्डू में गणराज बिराजे,
घेवर गिरजा माई,
मावाबाटी महादेव जी,
सर पे गंगा माई,
मिट जायेंगे पाप तमाम,
हलवे में हनुमान बिराजे,
पेड़ा लक्ष्मण भाई,
पेठे में हे भरत शत्रुघ्न,
बर्फी सीता माई,
रसगुल्ला बने श्री राम,
कलाकंद में कालभैरव,
फेनि खपर वाली,
नुक्ती में नो दुर्गा मैया,
करती है रखवाली,
सब बिगड़े बनाये काम,
कृष्णकरण जी बने सुहाने,
जैसे चन्द्रमा आधा,
दूध मलाई घुट गई तो,
रबड़ी बन गई राधा,
बालूशाही बने बलराम,
श्रीखण्ड में श्रीहरि तो,
ब्रम्हा बेसन चक्की,
मखनबड़े में ओम छुपा है,
करलो जल्दी नकी,
सब चीजें बनी सरे आम,
गुलाब जामुन गुरु समझ कर,
कंठक में अटकालो,
इंद्र इमरती फिर न मिलेगी,
चाँद जलेबी खालो,
मिल जाये प्रभु का नाम,
धर्म तराजू के पलड़े में,
श्रद्धा बाँट चडालो,
जो मन भाये वही मिठाई,
अपने हाँथ उठालो,
मिल जाये हरी का नाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



