
ले थाम ले अम्बे माँ,
हाथ अब मेरा,
ना छोड़ना माँ कभी,
साथ अब मेरा,
ले थाम लें अंबे माँ,
तर्ज – लो आ गई उनकी याद।
भजन – लो आ गया अब तो श्याम।
बेटा हूँ मैं तुम्हारा,
तेरा ही आसरा है,
तेरे सिवा जहान में,
मेरा ना दूसरा है,
जग छोड़ चाहे जाए,
छूटे ना साथ तेरा,
तेरे ही दम पे मैया,
संसार सारा चलता,
तेरी दया से जननी,
परिवार मेरा पलता,
होते तेरे रहे क्यों,
बेटा अनाथ तेरा,
तेरे ‘हर्ष’ की तमन्ना,
इतनी सी है भवानी,
चरणों में तेरे बीते,
सेवक की जिंदगानी,
रखना सदा माँ सिर पे,
किरपा का हाथ तेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

