
ले लो शरण सांवरे गुणगान तेरा करते हैं
ले लो शरण सांवरे गुणगान तेरा करते हैं
मेरे खाटू वाले श्याम तेरा हम ध्यान करते हैं
ले लो शरण सांवरे................
देते हो सबको तुम्ही सहारा तुमने सहारा दिया
करके कृपा फिर मेरे सांवरिया मुझको भी अपना लिया
तेरे नाम की माला दिन रात जपते हैं
तेरे हवाले नैया है बाबा पार लगा दो इसे
जीवन भी तेरे हवाले है बाबा आकर सम्भालो इसे
दया से तेरी कितने परिवार पलते हैं
हर एक ग्यारस खाटू मैं आऊं दिल की है ये आरज़ू
भजनो को तेरे जाता मैं आऊं दीखता मुझे तू ही तू
शरण में तेरी कितने दुःख दर्द कटते हैं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




