
विनती सुनो ना सांवरे,
दुखिया गरीब की,
आया सुनाने दास्ताँ,
बिगड़े नसीब की,
तर्ज – तेरे चलाये से चले।
दुनिया से हार के प्रभु,
तेरे दर पे आ गया हूँ,
बीती है जो भी दिल पे,
तुमको सुनाना रहा हूँ,
चर्चा सुनी बड़ी प्रभु,
तेरे दरबार की,
आंसू बहाए है बहुत,
झूठे जहाँ के आगे,
शायद कदर मिले इन्हे,
तेरे चरणों में बहा के,
रख लो ना लाज सांवरे,
मुझ बदनसीब की,
तू है दयालु कर दया,
अब अपने दास पर,
क्यों चुप है तू भी सांवरे,
ये मेरे हाल पर,
मुझ पे नज़र तू डाल दे,
अपने ही प्यार की,
मिल जाए तुमसे भीख तो,
अहसान होगा बाबा,
मेरी जुबां पे हर घडी,
तेरा नाम होगा बाबा,
बाजी;बदल दो ‘राज’ के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


