
वृन्दावन में हुक्म चले बरसाने वाली का
Vrindaavan Mein Hukm Chale Barasaane Vaali Ka lyrics
वृन्दावन में हुक्म चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है श्री राधे रानी का....
वहाँ डाली डाली पे वहाँ पत्ते पत्ते पे,
राज राधे का चलता गांव के हर रस्ते पे,
चारो तरफ़ डंका बजता वृषभानु दुलारी का,
कोई नन्दलाल कहता कोई गोपाल कहता,
कोई कहता कन्हैया कोई बन्शी का बजैया,
नाम बदलके रख डाला उस कृष्ण मुरारी का,
सबको ये कहते देखा बड़ी सरकार है राधे,
लगेगा पार भव से कहो एक बार राधे,
बड़ा गजब का रुतबा है उसकी सरकारी का,
तमाशा एक देखा जरा ‘बनवारी’ सुनले,
राधा से मिलने खातिर कन्हैया भेष है बदले,
कभी तो चूड़ी वाले का और कभी पुजारी का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




