
बिगड़ी को बनाने वाला है,
हारे को जिताने वाला है,
वो सांवरा खाटू वाला है,
राजाओं का है राजा,
तू इसकी शरण में आजा,
भूखा है ये भावों का,
थोड़ा सा प्रेम दिखा जा,
किस्मत का खोले ताला ये,
सारे जग का रखवाला है,
करता लिले की सवारी,
संग मोरछड़ी है प्यारी,
सर पे इसको फिराता,
रक्षा करता है हमारी,
संकट को हरने वाला है,
झोली को भरने वाला है,
झूठी ना इसकी कहानी,
ये सबसे बड़ा है दानी,
मेरे श्याम ने जबसे जाना,
सारे जग ने पहचाना,
दुनिया को नचाने वाला है,
उजड़े को सजाने वाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


