
कोई कमी नहीं है,
दर मैया के जाके देख,
देगी तुझे दर्शन मैया,
तू सर को झुका के देख,
अगर आजमाना है,
तो आज़मा के देख,
पल भर में भरेंगी झोली,
तू झोली फैला के देख.....
वो है जग से बेमिसाल सखी,
माँ शेरोवाली कमाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊँ,
वो है कितनी दीनदयाल,
जो सच्चे दिल से,
द्वार मैया के जाता है,
वो मुँह माँगा वर,
जग जननी से पाता है,
फिर रहे ना वो, कंगाल सखी,
हो जाए मालामाल,
माँ पल पल करती,
अपने भगत की रखवाली,
दुख रोग हरे, एक पल में माँ शेरोवाली,
करे पूरे सभी सवाल सखी,
बस मन से भरम निकाल सखी,
माँ भर दे खाली गोद,
की आँगन भर देवे,
ख़ुशियों के लगा दे ढ़ेर,
सुहागन कर देवे,
माँओ को देती लाल सखी,
रहने दे ना कोई मलाल सखी,
हर कमी करे पूरी,
माँ अपने प्यारो की,
लंबी है कहानी,
मैया के उपकरों की,
देती है मुसीबत टाल सखी,
कहा जाए ना सारा हाल सखी,
माँ शेरोवली कमाल सखी,
वो है कितनी दीन-दयाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



