
शायद वो आ जाए दरवाजा खुला रखना,
होठों पे दुआ रखना राहों में नजर रखना,
यहा जोर नहीं चलता मर्जी के मालिक हैं,
मिन्नत ही किए जाना फरियाद किए जाना
होठो पे दुआ रखना....
हो जाए कभी करुणा तशरीफ़ वो ले आए,
चरणों से लिपट रहना अशको से धो देना,
शर्माना ना अपने हैं आवाज दिए जाना,
आंगन को सजा रखना फरियाद किए जाना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
