
शिव के प्यारे गणेश काटो विघ्न कलेश
शिव के प्यारे गणेश,
काटो विघ्न कलेश,
मेरे अंगना पधारो,
मैं तर जाऊंगा,
इक दया की नजर,
आप कर दो इधर,
मेरी बिगड़ी सुधारो,
तर्ज – मेरे रश्के कमर।
रिद्धि सिद्धि के दाता,
कहे आपको,
ज्ञान बुद्धि विधाता,
कर के मूषे सवारी,
चले आइये,
मेरा नर तन संवारो,
चार मौदक के लड्डू,
चढ़ायें तुम्हें,
सारे देवों से पहले,
मनायें तुम्हें,
नाम सुमरन करें,
शीश चरनन धरे,
पार भव से उतारो,
आपके दर पे जो भी,
सवाली आया,
आज तक कोई दर से,
ना खाली गया,
मैं हूँ पापी अधम,
है शरण में ‘पदम’,
गीत मेरे निहारो,
गायक – मुकेश कुमार।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
