Skip to content

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी स्तुति

By सतीश गोथरवाल

20
॥ श्री ॥

शीश गंग अर्धंग पार्वती,

सदा विराजत कैलासी,

नंदी भृंगी नृत्य करत है,

धरत ध्यान सुर सुखरासी।।

शीतल मन्द सुगन्ध पवन,

बह बैठे हैं शिव अविनाशी,

करत गान-गन्धर्व सप्त स्वर,

राग रागिनी मधुरासी।।

यक्ष-रक्ष-भैरव जहँ डोलत,

बोलत हैं वनके वासी,

कोयल शब्द सुनावत सुन्दर,

भ्रमर करत हैं गुंजा-सी।।

कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु,

लाग रहे हैं लक्षासी,

कामधेनु कोटिन जहँ डोलत,

करत दुग्ध की वर्षा-सी।।

सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित,

चन्द्रकान्त सम हिमराशी,

नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित,

सेवत सदा प्रकृति दासी।।

ऋषि मुनि देव दनुज नित सेवत,

गान करत श्रुति गुणराशी,

ब्रह्मा, विष्णु निहारत निसिदिन,

कछु शिव हमकूँ फरमासी।।

ऋद्धि सिद्धि के दाता शंकर,

नित सत् चित् आनन्दराशी,

जिनके सुमिरत ही कट जाती,

कठिन काल यमकी फांसी।।

त्रिशूलधरजी का नाम निरन्तर,

प्रेम सहित जो नर गासी,

दूर होय विपदा उस नर की,

जन्म-जन्म शिवपद पासी।।

कैलासी काशी के वासी,

विनाशी मेरी सुध लीजो,

सेवक जान सदा चरनन को,

अपनो जान कृपा कीजो।।

तुम तो प्रभुजी सदा दयामय,

अवगुण मेरे सब ढकियो,

सब अपराध क्षमाकर शंकर,

किंकर की विनती सुनियो।।

स्वर – दीपक भिलाला।

संगीत – सतीश गोथरवाल।

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी स्तुति लिरिक्स is a stuti dedicated to Shiva Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India. This rendition has been contributed by सतीश गोथरवाल.

The bhajan opens with the line "Shiish gang ardhang paarvatii,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more stuti bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More stutis you may like

See all