
शृंगार तेरा बाबा,
लागे है सबको प्यारा,
चंदा सितारे तो क्या,
सब कुछ है तुझ पे वारा,
श्रृंगार तेरा बाबा,
तर्ज – मेहंदी लगा के रखना।
सूरत सलोनी तेरी,
मेरे दिल में बस गयी है,
अब कैसे क्या कहुं मैं,
नस नस में रस गयी है,
सूरत पे तेरी मोहन,
दिल अपना हमने वारा,
तेरी लीले की सवारी,
हाथो में मोरछाड़ी है,
महिमा है जिसकी भारी,
दुनिया ये सारी कहती,
बिना श्याम न गुज़ारा,
दर पे तेरे जो आया,
कभी खाली न लौटाया,
उसे डर है किस जहां का,
जिस सर पे तेरा साया,
बनकर के माझी बाबा,
लवली को तुमने तारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
