
शेरावाली करती बेड़ा पार है,
दोहा – शहनाइयों की सदा कह रही है,
ख़ुशी की मुबारक वो घडी आ गई है,
सजा आज दरबार है मैया तेरा,
ये भक्तो की टोली चली आ रही है।
सबसे बड़ी मेरी मैया की सरकार है,
झुकता चरणों में सारा संसार है,
तर्ज – दूल्हे का सेहरा।
नेता अभिनेता भी तुमको,
सजदा करते है,
साहूकार हो या निर्धन,
सब झोली भरते है,
तेरे नाम से पापी मैया,
सारे डरते है,
चरणों में तेरे मैया,
गुणगान करते है,
पापियों का करती माँ उद्धार है,
किमस्त का मारा हूँ,
अब ना देर लगाओ माँ,
बिच भंवर में नैया अटकी,
पार लगाओ माँ,
करके सिंघ सवारी,
मुझको दर्श दिखाओ माँ,
‘राजा’ कहे भरती सबके भंडार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




