
शेरावाली मैया क्यों तरसाओ,
आकर हिये से हे मात लगाओ,
दर्शन खातिर नैना तरसे दरश दिखाओ,
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ,
तर्ज – झिलमिल सितारों का।
लाल लाल चुनरी से माँ थाल सजाएं है,
दर्शन को तेरे मैया आस लगाए है,
आशीष देने को माँ हाथ बढ़ाओ,
फूलों का एक हार बनाया,
माँ तुमको पहनाएंगे,
हलवा पूरी का मैया भोग लगाएंगे,
कैसे रिझाऊंगी मात बताओ,
अर्जी मेरी सुनले मैया गाकर के सुनाए है,
आजा भवानी इतनी देर क्यों लगाए है,
सेवक हम तेरे मैया मत बिसराओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

