
शेरोवाली मैया मेरी लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना भजन लिरिक्स
शेरोवाली मैया मेरी लाज रखना,
अटल हमारा सुहाग रखना,
माँ अटल हमारा सुहाग रखना।
पायल हूँ लाई मैया याद रखना,
बिछवे हूँ लाई मैया याद रखना,
महावर की मैया तू लाज रखना,
साड़ी हूँ लाई मैयां याद रखना,
लहंगा हूँ लाई मैयां याद रखना,
मैयां लाल लाल चुनरी की लाज रखना,
चूड़ी हूँ लाई मैयां याद रखना,
कंगना हूँ लाई मैयां याद रखना,
मेहंदी की लाली की माँ लाज रखना,
हार हूँ लाई मईया याद रखना,
माला हूँ लाई मैयां याद रखना,
नथनी की मैयां तू लाज रखना,
कुण्डल हूँ लाई मईया याद रखना,
बाली हूँ लाई मैयां याद रखना,
होठों की लाली की लाज रखना,
बिंदिया हूँ लाई मईया याद रखना,
टीका हूँ लाई मैया याद रखना,
सिन्दूर की मैयां तू लाज रखना,
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन,शेरावाली माता भजन लीरिक्स
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



