
शेर पे होके सवार मैया रानी आ जाइये,
री मैया रानी आ जाइये जय हो,
तेरे नाम की माँ ज्योत जगाई,
नारियल चुनडी माँ तेरे पे चढ़ाई
तेरी हो रही जय जय कार मैया रानी आ जाइये,
री मैया रानी आ जाइये....
लाल लाला चोला मैया तेरा री मंगाया,
हलवा पूरी का भोग लगाया,
तुम आके करो स्वीकार मैया रानी आ जाइये,
तेरी दर्शन की माँ आस लगाई,
साच्ची राह माँ तनै री दिखाई,
तू कर दे बेड़ापार री मैया रानी आ जाइये,
‘सिमरन राठोर’ महिमा री गारी,
तेरी शरण मैं आना चाहरी,
तेरी शक्ति अपरम्पार मैया रानी आ जाइये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



