
श्याम के दरबार से खाली नहीं जाएंगे
श्याम के दरबार से,
खाली नहीं जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।
तर्ज – आज मंगलवार है।
बड़ी दूर से आस लगाकर,
तेरे दर पे आये हो,
अब तो संकट मेटो बाबा,
दुःख के बहुत सताए हो,
तेरे दर को छोड़कर,
और कहाँ हम जाएंगे,
भटक भटक कर ये जग देखा,
कोई नहीं हमारा हो,
तेरा ही आधार हमें तो,
तेरा एक सहारा हो,
तेरी महिमा श्याम हम,
भूल कभी न पाएंगे,
अनगिण पापी तारे तुमने,
अनगिण भगत उबारे हो,
एक तेरे दर्शन से बाबा,
हो गए वारे न्यारे हो,
दर्शन करने आये है,
दर्शन करके जाएंगे,
नज़र दया की हमपे रखना,
सदा बुलाते रहना हो,
सबकी झोली भरदो बाबा,
‘बिन्नू’ का ये कहना हो,
सेवक तेरे द्वार से,
हँसते हँसते जाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


