
श्याम के दीवाने प्यार करते है श्याम से
श्याम के दीवाने,
प्यार करते है श्याम से,
जीते है शान है,
मरते है शान से,
तर्ज – प्यार करने वाले प्यार।
लेते है जो सांवरे का नाम,
करते है उनको सलाम,
कभी रुकते नहीं,
कभी झुकते नहीं,
बनते है उनके नाम,
दुनिया के सितम से,
गुजरते है नाम से,
श्याम पे किया जो ऐतबार,
फिर शिकवा काहे का यार,
बदलेगा खेल भी,
जिंदगी की रेल भी,
पकड़ ही लेगी रफ़्तार,
सारे रंजो गम भी,
मिटते है नाम से,
हारे का सहारा मेरा श्याम,
याद करूँ इसे आठों याम,
नाम ये छोडूं नहीं,
दर ये छोड़ूं नहीं,
जब तक है जान में जान,
इसकी किरपा है,
गुजारा है नाम से,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



