
श्याम के रहते अब जीवन में चिंता नहीं सताए
श्याम के रहते अब जीवन में,
चिंता नहीं सताए,
हर मुश्किल से पहले मेरा,
बाबा खुद आ जाए,
मेरा साथी खाटू वाला है,
मेरा साथी मुरली वाला है।।
तर्ज – मिलने की तुम कोशिश।
श्याम कृपा से चल जाती है,
बिन माझी के नैया,
हरदम मेरे साथ खड़ा है,
वो चितचोर कन्हैया,
कश्ती कैसे डूबे जब ये,
खुद पतवार चलाए,
जो रहते है श्याम भरोसे,
उनको श्याम संभाले,
पग पग पर चलते है बाबा,
बनकर के रखवाले,
अपने प्रेमी की मेरा बाबा,
हरदम लाज बचाए,
जिनके घर में जलती ‘माधव’,
श्याम नाम की ज्योति,
उनके आँगन में बरसाए,
ये खुशियों के मोती,
श्याम शरण में रहने वाले,
जग को यही बताए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

