
श्याम चंदा हैं श्यामा चकोरी । बड़ी सुन्दर है दोनों की जोरी
श्याम चंदा हैं श्यामा चकोरी ।
बड़ी सुन्दर है दोनों की जोरी ।।
मोर मुकुट पीताम्बर धरैया ।
मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया ।।
नीलाम्बर धर, हैं भानु किशोरी
• बड़ी सुन्दर है........
श्याम रसिया है श्यामा रसीली ।
कृष्ण छलिया, राधा है शर्मीली ।।
कृष्ण काला, अरु राधा है गोरी
गिरधर गोपाल गोकुल का राजा ।
ब्रज की सरकार है रानी राधा ।।
प्राण जीवन, परमधन तज़ौरी
दोनों ही रूप रस की वो धारा ।
जिस में डूबा है संसार सारा ।।
नंद नंदन, यह भानु किशोरी
दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा ।
राधा मोहन मोहन है राधा ।।
कृष्ण मन का 'मधुप', राधा भोरी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





