
झूम झूम कर नाचो भक्तों,
श्याम जन्मदिन आ गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
लड्डू पेड़े बर्फी मेवा,
सब कुछ आज तैयार है,
फूलों में देखो सज कर बैठा,
बाबा लखदातार है,
मोरछड़ी का झाड़ा इसका,
संकट दूर भगा गया,
गली गली और मोड़ मोड़ पर,
फूलों की बौछार है,
स्वर्गों से भी प्यारा लगता,
तेरा तोरण द्वार है,
खाटू का ये गज़ब नज़ारा,
सब भक्तों को भा गया,
सब भक्तों को सांवरिया,
तुम पर ये विश्वास है,
जब भी पड़े ज़रूरत हमको,
खाटू वाला साथ है,
प्यार हमारा श्याम प्रेमियों,
श्याम प्रभु को भा गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


