
श्याम जाने जिगर तूने पहली नजर
श्याम जाने जिगर,
तूने पहली नजर,
जब नजर से मिलाई,
मजा आ गया।
तर्ज – मेरे रश्के कमर
दिल तो घायल हुआ,
मैं भी पागल हुआ,
वो अदाए दिखाई,
दिल भी जोरो से मेरा धड़कने लगा,
तेरे दीदार पे साँस थमती गई,
आँख तेरी लड़ी यूँ मेरी आँख से,
देखकर ये लड़ाई,
मेरी किस्मत के तारे चमकने लगे,
ज़िन्दगी में बहारो की महफ़िल सजी,
तेरा शुकराना करके तेरे सामने,
मैने गर्दन झुकाई,
है करम ये तेरा की शरण में तेरी,
आ गया सांवरे दास ‘चौखानी’ भी,
‘राम’ को भी निगाहों से तूने प्रभु,
ऐसी मस्ती पिलाई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
