
श्याम तुम मेरे हो
मैं रोज सुबह और शाम लेता हु तेरा नाम श्याम तुम मेरे हो
ये सब से जरुरी काम
लेता हु तुम्हारा नाम
श्याम तुम मेरे हो
बचपन से तुझे जाना
अपना तुम को माना,
हर वक़्त मिला मुझको
तेरे प्यार का नजराना,
ये दिल की हकीकत है
मुझे तुम से ही उल्फत है,
मैं गद गद रेहता हु भावो में बेहता हु
दूजा न कोई तुमसा दुनिया से केहता हु
जीवन की दिशा बदली
आनंद मिला असली
प्रभु ये सचाई है किरपा दिखलाई है,
तेरा प्यार बहुत पाया ये मेरी कमाई है,
तूने खूब दिया मुझको धन्यवाद प्रभु तुझको
बिन्नू का ये केहना यु ही देते रेहना जो मिलता है तुमसे अनमोल है वो गेहना,
जो तुझसे पाता हु भगतो में लुटाता हु
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
