
श्याम तू क्या जाने खड़ा है कोने मैं एक दास,
हसरत से वो तुमको देखे करे येही अरदास,
आंख से आंसू वो ढलकाये,
बात जिया की कह नहीं पाये,
कैसे बताऊ क्यों है उसका,
मनवा आज उदास,
फुरसत हो तो सुन ले अफसाना,
चोट जिगर की देख ले कान्हा,
जान के तुम को अपना बाबा,
आया तेरे पास,
देख खड़ा है है एक सवाली आंख में आंसू दामन खाली,
गम के थपेड़े खा के हो गया सेवक आज हताश,
भीड़ पड़ी है पलक उठा वो,
मेरी और भी नजर घुमावो,
हर्ष सुना है कभी न लौटा,
दर कोई निराष,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



